जरूरतमंद को राशन देते विकास तिवारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में लॉकडाउन के चलते दैनिक मजदूरों का कामकाज ठप हो जाने से गरीब श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। रोजी-रोटी छिन जाने से गरीब अब दो जून की रोटी के लिए खासा परेशान है। ऐसे में समाजसेवियों ने उनकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया हैं।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया है सभी जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचे इसके लिए सभी समाजसेवी सदस्य तन-मन और धन से जुटकर घर-घर जाकर किसी को लंच पैकेट बांट रहे हैं तो किसी को राशन किट देकर मदद कर रहे हैं।
कबरई नगर के मोहल्ला विशाल नगर में समाजसेवी विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव ने गरीब लोगों व असहाय व्यक्तियों को राशन की किट बांटी। किट में आटा चावल, दाल, चीनी तेल इत्यादि सामान रखा गया। इस मौके पर अर्जुन कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, रज्जू सोनी, मुन्ना कुशवाहा, किशन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।