महोबा। धनतेरस व उसके दूसरे दिन बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। कपड़ा बाजार से लेकर इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण की खरीदारी पर ग्राहकों को उपहार स्वरूप गिफ्ट भी दिए गए। इस दौरान ग्राहकों से लेकर कारोबारी तक खुश नजर आए। दिवाली को लेकर रविवार को पूरे दिन बाजार गुलजार रहा।
कपड़ा, बर्तन, गिफ्ट, ज्वैलरी आदि की दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। धनतेरस पर शनिवार का दिन होने से कई खरीदारों ने बाइक व चार पहिया वाहन की बुकिंग कराई लेकिन उसे शोरूम से रविवार को अपने घर ले गए। रेमंड आथराइज डीलर सियारानी फैशन के प्रोपाइटर नमन सोनी ने बताया कि दीपावली पर्व पर नगरवासियों ने उत्साह के साथ कपड़ों की खरीदारी की। सियारानी शोरूम में ग्राहकों को प्रत्येक खरीद पर चांदी का उपहार गिफ्ट किया जा रहा है। शादी की संपूर्ण शॉपिंग पर सोने के उपहार के साथ ट्रॉली बैग भी उपहार स्वरूप दी जा रही है। लंबोदर इलक्ट्रॉनिक्स एंड लग्जरी फर्नीचर के प्रोपराइटर खुशबू कपूर ने बताया कि धनतेरस में इस बार ग्राहक बढ़चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। जीएसटी कम होने से इलक्ट्रोनिक्स उपकरणों की कीमतों में कमी आई है। जिससे कारोबार में बढ़ोत्तरी हुई है। 39 इंच से कम आकार की एलईडी टीवी में जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी हो गई है। इससे 32 व 39 इंच की एलईडी टीवी की डिमांड ज्यादा रही।