फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंधी के साथ झमाझम बारिश, नाले उफनाए, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 05 परिचय-आधा घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़क पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संव
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। रविवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 10 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। आधा घंटे की झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। श्रीनगर फीडर से जुड़े डिगरिया गांव में हाईटेंशन लाइन में कई जगह पेड़ गिरने और कुछ स्थानों पर इंसुलेटर फुंकने से कस्बा श्रीनगर समेत 42 गांवों की बिजली चार घंटे ठप रही। इससे सोमवार को आधे शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार की शाम मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से गुमटियों के टिन-टप्पर उड़ गए। आधा घंटे की तेज बारिश से शहर के नाले उफना गए और सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। करीब पांच मिनट कंचे के आकार के ओला भी गिरे। श्रीनगर पावर हाउस से जुड़े सात फीडरों से 42 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। डिगरिया गांव में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इसके अलावा बिजली की चमक से कई स्थानों पर इंसुलेटर फुंक गए। इससे 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फाॅल्ट और इंसुलेटर दुरुस्त किए। तब चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली निगम के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य ने बताया कि आंधी-बारिश से फाॅल्ट और इंसुलेटर फुंकने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा शहर में आंधी-बारिश के चलते पूरी रात बिजली की ट्रिपिंग का दौर चलता रहा। उर्मिल बांध से डेढ़ लाख की आबादी वाले जिला मुख्यालय को पेयजल आपूर्ति होती है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से टंकियां न भर पाने के चलते आधे शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोग पूरे दिन पानी को लेकर परेशान रहे। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेष सिंह ने बताया कि बिजली गुल रहने व लगातार ट्रिपिंग होने से टंकियां न भर पाने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार आंधी-बारिश से कस्बा समेत आसपास के 12 गांवों की बिजली तीन घंटे गुल रही। हालांकि बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली।
विज्ञापन



खरीद केंद्रों में खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं बारिश में भीगा

रविवार की रात आंधी-बारिश से खरीद केंद्रों में खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। ब्लॉक कबरई के श्रीनगर क्षेत्र में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। साधन सहकारी संघ में अब तक 5,500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। साधन सहकारी समिति श्रीनगर में 4,500 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है लेकिन इन दोनों केंद्रों में अब तक दो हजार क्विंटल गेहूं की ही उठान हो सकी है। ऐसे में खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूं केंद्रों के बाहर खुले में रखा है जो बारिश में भीग गया। साथ ही केंद्र में गेहूं बेचने आए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा गेहूं भी भीग गया। किसान पॉलिथीन ढककर गेहूं को भीगने से बचाने की जद्दोजहद करते रहे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता अजेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में पीसीएफ की ओर से 12 ट्रक गेहूं उठाने के लिए लगाए गए हैं। मौसम को देखते हुए ठेकेदार को ट्रकों की संख्या बढ़ाए जाने को कहा गया है ताकि गेहूं खराब न हो।


पावर हाउस के फीडरों पर कम हुआ लोड

पहले तेज धूप के कारण जहां कीरत सागर पावर हाउस के फीडर ओवरलोड हो गए थे और इससे ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई थी। वहीं अब बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है। वहीं पावर हाउस की मशीनों में भी लोड कम हुआ है। कीरत सागर पावर हाउस के अवर अभियंता ईश्वर दयाल ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण सभी चार फीडरों में करीब पांच से 10 एम्पीयर का लोड कम हो गया है। गर्मी के कारण दिन-रात लोग बिजली संचालित उपकरण प्रयोग कर रहे थे। इससे लोड बहुत अधिक था। अब उपकरण आवश्यकता अनुसार चल रहे हैं।


आगामी दो दिन आंधी-बारिश के आसार

अचानक बदले मौसम के मिजाज से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को जहां मौसम का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार को 40 डिग्री और सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को दो डिग्री और घटकर न्यूनतम तापमान 27 पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि अभी आगामी दो दिन तक मौसम ऐसा रहेगा। आंधी-बारिश की भी संभावना है।

फोटो 04 एमएएचपी 05 परिचय-आधा घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़क पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संव

फोटो 04 एमएएचपी 05 परिचय-आधा घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़क पर जलभराव के बीच निकलते वाहन। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें