फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर घरों पर गिरे, दो घायल

Tue, 25 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला/महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में आबादी के नजदीक स्थित पहाड़ में असमय ब्लास्टिंग होने से मंगलवार को कई घराें पर पत्थर गिरने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने थाना पनवाड़ी में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



गगौरा गांव में एक पहाड़ लीज पर चल रहा है। जहां पर मंगलवार को ठेकेदार द्वारा असमय हैवी ब्लास्टिंग कर दी गई। इससे पहाड़ से उड़े पत्थर आसपास के कई घरों पर गिर गए। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इससे कुसुम कली (35) पत्नी छत्रपाल कुशवाहा और भारत कुशवाहा (30) घायल हो गए।


थानाध्यक्ष पनवाड़ी प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खान अधिकारी एके सेन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें