फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने जगाई मतदान की अलख

Mon, 16 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कस्बे में रैली निकालते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने नगर में रैली निकालकर मतदान की अलख जगाई। विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी रैली में लोग हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थे। साथ ही मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ केे प्रभारी डॉ. अंब्रीश राजपूत के नेतृत्व में आशा बहुएं, एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली अस्पताल से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी  पहले मतदान, बाद में जलपान, जागरूक मतदाता लोक तंत्र के भाग्य विधाता आदि नारों से लोगों को जागरूक करते रहे।


रैली के समापन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गिरीराज ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। इस अधिकार को बर्बाद न करके  इसका प्रयोग करें। उन्होंने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के तरीके बताए। कहा कि दो दिन बाद सभी आशा व एएनएम अपने क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें