फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दस्तक अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक टीबी रोगियों की खोज की जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुंडी खटकाकर मरीजों का पता लगाएंगी। रोगी की जानकारी देने पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बीच में अब 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जी रत्मेले ने बताया कि दस्तक अभियान में घर-घर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे।
अभियान के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। ये घरों में जाकर टीबी रोगियों के नाम दर्ज करने के साथ-साथ बुखार और कुपोषित बच्चों की भी सूची बनाएंगी। संभावित टीबी मरीजों की जांच कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें