फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को घेरा

विज्ञापन
सीएमओ का घेराव कर समस्या बतातीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक लेकर निकले सीएमओ का घेराव किया। सीएमओ ने एक सप्ताह के भुगतान का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीके गर्ग मंगलवार को सीएचसी जैतपुर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के बैठक कर टीकाकरण का डाटा शत-प्रतिशत फीड करने के निर्देश दिए। कुछ एएनएम द्वारा टीकाकरण की फीडिंग शून्य पाई गई। इस पर सीएमओ ने चेतावनी देते हुए डाटा फीड कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। कहा कि डाटा फीडिंग में स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम की मदद करेंगे। सीएमओ के आने की जानकारी होने पर ब्लॉक क्षेत्र की आशाएं सीएचसी परिसर के बाहर एकत्र गईं। सीएमओ के निकलते ही घेराव कर लिया।
सीएमओ ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। पुष्पा रावत, क्रांति यादव, कुसुमलता, राजकुमारी, कमलेश ने बताया कि कोविड, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, डॉट्स, संचारी रोग के काम करने का उन्हें तीन माह से पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। इससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निराकरण कराए जाने का भरोसा दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें