फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस संग मना विशेष अंतरा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को अंतरा दिवस मनाया गया। इस दौरान 206 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन की निशुल्क सुविधा दी गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ अंतरा दिवस मनाया गया। इसमें दूसरे व तीसरे माह की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और इच्छुक महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन की सुविधा दी गई। हीमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, ब्लड प्रेशर समेत कई जांच हुई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि अंतरा दिवस में 206 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लगाया गया। इस साल अब तक 1908 महिलाएं इसका लाभ ले चुकी हैं। जिला लाजिस्टिक मैनेजर जितेश सोनी व परिवार नियोजन विशेषज्ञ राजेश प्रजापति ने कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें