फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक प्वाइंट पर एक सत्र में 100 लोगों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन को लांच किया जाना है। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी कबरई व जैतपुर में कोरोना का टीकाकरण होगा। प्रत्येक प्वाइंट पर एक सत्र में अधिकतम 100 लोगों का टीकाकरण होना है। जहां टीकाकरण होना है, वहां कोल्ड चैन प्वाइंट स्थापित है। सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

15 जनवरी को जिला मुख्यालय से सभी सीएचसी के लिए वैक्सीन का वितरण सुरक्षा के साथ किया जाएगा। प्रत्येक सीएचसी में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रथम चरण में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य स्तर पर वैक्सीन की आपूर्ति मंडल मुख्यालय बांदा को कराई जा रही है। आपूर्ति बांदा से मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में रेफ्रिजरेटर युक्त वाहन से महोबा लायी जाएगी। यह वैक्सीन पूरी तरह प्रतिकूल प्रभाव रहित है। यदि किसी को किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव दिखाई देता है, तो द्धिस्तरीय उपचार की व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में एक वार्ड एआईएफआई वार्ड के रूप में सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें