फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अस्पतालों से गायब मिले आठ डॉक्टर व 20 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा और एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने जिले के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ डॉक्टर और पैरा मेडिकल के 20 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) ने प्रदेश भर के सीएमओ को पत्र जारी कर अपने जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी के लिए सीएमओ ने पनवाड़ी और जैतपुर व एसीएमओ ने चरखारी व कबरई क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में आठ डॉक्टर और पैरा मेडिकल के 20 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस भी जारी किया है। सीएमओ का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। डॉक्टरों और कर्मचारियों को तय समय पर ड्यूटी पर पहुंचाना होगा। आगे निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गैर हाजिर मिलने वाले कर्मचारियों व डॉक्टरों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें