फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सीएचसी को एल-1 के समकक्ष बनाने की तैयारी

विज्ञापन
सीएचसी चरखारी में स्वास्थ्यकर्मी को निर्देश देती डॉ. सुमन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। आपात स्थिति में कोरोना से निपटने के लिए एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-1 के समकक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे पहले जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-1 इकाई के रूप में विकसित किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ डॉ. सुमन ने चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ओपीडी और वार्डों में व्यवस्थाएं देखीं। दवा वितरण कक्ष में जरूरी दवाइयों का स्टॉक चेक किया। अस्पताल में साफ-सफाई व अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि एक और सीएचसी को एल-1 का समकक्ष अस्पताल बनाने की तैयारी है। निरीक्षण में जिला सलाहकार क्वालिटी डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह, डॉ. पीडी अवस्थी, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक विनोद सचान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें