फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ गई। प्रसव के दो घंटे बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई जबकि महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा निवासी रामदेवी पत्नी लक्ष्मीप्रसाद को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले गए। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला को खून की कमी होने पर परिजनों ने किसी तरह ब्लड का इंतजाम किया। शनिवार की रात प्रसव के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें