फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना मुक्त जिला बना महोबा, सीएम योगी ने की खूब तारीफ

Mon, 21 Jun 2021 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। बुंदेलखंड के जिले की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को बधाई दी है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद महोबा में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं हैं। सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिसका श्रेय जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी है। महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में टेस्टिंग जारी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें