फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मस्तान शाह बाबा का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया

Tue, 11 Apr 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा
विज्ञापन
हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश मंगलवार को जोशोखरोश के साथ मनाई गई। अकीदतमंदों ने जगह जगह और मुख्य चौराहों पर राहगीरों को शर्बत पिलाया और लंगर वितरित किया। इस मौके पर तकरीर में मौलाना ने कहा कि हजरत अली ने जिंदगी जीने का सलीका बताया है।
विज्ञापन



हजरत अली की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर सुभाष चौक, ऊदल चौक, आल्हा चौक, पीपीएन चौराहा, समदनगर, हवेली दरवाजा और भीटीपुरा सहित तमाम स्थानों पर सड़क किनारे तंबू लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत दी। लोगों ने राहगीरों को रोक रोक कर शर्बत पिलाया।

खादिमाने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष अलताफ हुसैन, बब्बू लंबरदार, नियाज मोहम्मद ने अफसरों के साथ सुभाष चौक में शर्बत पिलाया। इस मौक पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता समेत तमाम हिंदू भाइयों ने भी शिकत की।
विज्ञापन



हजरत अली अंजुमन सोसाइटी के तत्वावधान में ऊदल चौक में दुकानदारों और राहगीरों को शर्बत पिलाने के साथ साथ लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को यौम ए पैदाइश की मुबारक बाद दी। हजरत अली अंजुमन सोसायटी के अध्यक्ष जलील खां, जाहिद अली, दुलारे भाई, रईस उस्मानी, मतीन अहमद, मोहम्मद जमील सहित तमाम लोगाें ने शिरकत की।

काजी-ए-शहर कारी आफाक हुसैन ने जलसे में कहा कि हजरत अली ने अपने लिए कुछ नहीं किया बल्कि अल्लाह की रजा के लिए हर काम किया। उन्हाेंने हजरत अली की तालिमात पर चलने की अपील की। कहा कि हजरत अली ने इंसानियत का संदेश दिया और बुराइयों के खिलाफ जंग लड़ी। यदि हमारे मुल्क से बुराइयों का खातमा हो जाए तो अमना ेअमान कायम हो जाए। कहा कि इंसान को अपनी बुराइयों को मिटाना चाहिए।



हजरत अली के जन्म दिन पर मदरसा समदनगर दुधी मस्जिद के तालिबइल्म ने मंगलवार को मदरसा परिसर से रैली निकाली। छात्र नारे लगाते हुए चल रहे थे। बाद में सभी छात्र लौटकर मदरसा परिसर पहुंचे जहां पर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर हाफिज नफीस साहब के अलाव अन्य मुदर्रिस भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें