फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर, डायरिया से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शुक्रवार की रात डायरिया व पेटदर्द से ग्रसित बालिका की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को जिला अस्पताल समेत निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सुबह आठ बजे से ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 766 मरीजों का उपचार किया गया। उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि से पीड़ित पार्वती, शिवांश, शिवम, शिखा, धर्मेंद्र, अंशी, भागीरथ, दयारानी, पानकुंवर, सपना, मोहित, संदीप, रेश्मा और विद्यांश की हालत नाजुक होने पर भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी रामसेवक की बेटी चांदनी (6) शुक्रवार की शाम घर पर थी। तभी उल्टी व पेटदर्द होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां इमरजेंसी में भर्ती किया गया। देर रात चांदनी की उपचार दौरान मौत हो गई। बेटी की माैत से मां सियाबाई बिलखती रहीं। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों में खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें