फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो लाख की फसल राख

Sun, 29 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के हटवारा में स्थित एक खलिहान में आग लग जाने से दो लाख रुपये की कटी रखी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के हटवारा निवासी श्रीप्रकाश अरजरिया रविवार को अपने घर पर था। तभी अचानक खलिहान में रखी फसल में आग लग गई। खलिहान में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौड़कर खलिहान पहुंचे और कु ए से पानी निकाल कर आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच दमकल को दी गई सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में खलिहान में रखी अलसी और लाही सहित 30 बीघे की दो लाख रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई। इसके साथ ही खलिहान के नजदीक बनी बटाईदार की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ जाने से वहां बंधी एक बकरी और दो बैल झुलस गए। सूचना पाकर पहुंचे सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव और कोतवाली प्रभारी अब्दुल रज्जाक ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें