फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 50 हजार की फसल राख

Sat, 11 Apr 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में थ्रेसरिंग के लिए खेत में रखी गेहूं की 50 हजार रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर थाना अजनर में दी है।
विज्ञापन

ग्राम टिकरिया निवासी मुन्नी पुत्र हरिदास धोबी ने शुक्रवार को चार बीघा खेत की गेहूं की फसल काटकर थ्रेसरिंग के लिए एकत्र की थी। देर शाम फसल को छोड़कर किसान घर चला गया। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में पड़ी फसल को आग लगा दी। जिससे फसल जलकर राख हो गई। शनिवार को सुबह ग्रामीणाें ने फसल जली होने की जानकारी पीड़ित किसान को दी। फसल जल जाने की खबर पाकर किसान भागता हुआ खेत पहुंचा जहां पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगाें के विरुद्ध घटना की तहरीर थाना अजनर में  दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें