फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में हर्षिता द्विवेदी व इंटर में हर्षिता सिंह बनी जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज बोर्ड द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। परिणाम जानने को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। हाईस्कूल में संत जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा हर्षिता द्विवेदी ने 91 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। साथ ही, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा हर्षिता सिंह 88 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर बनीं। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 88.45 फीसदी जबकि इंटर में 89.84 फीसदी रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम दोपहर 12 बजे जारी किया गया। परिणाम जानने के लिए आसपास के साइबर कैफे पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही। अधिकांश परीक्षार्थी मोबाइल पर इंटरनेट से रिजल्ट देखते रहे। 12.30 बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान नजर आई, जबकि कम अंक आने वालों के चेहरों पर उदासी देखी गई। हाईस्कूल में हर्षिता द्विवेदी 91 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर रहीं, जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र अजय कुमार 89.83 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा की छात्रा राजुल पटैरिया 89.33 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा संदीप 88.33, कपिल कुमार 88.83, श्रेष्ठ तिवारी, शिवम शर्मा, युगंध सिंह व कृष्ण कुमार 88.67, यश पुरवार 88.50, नैंसी शिवहरे 88.33, रश्मि कुशवाहा 88.33 टॉप टेन सूची में शामिल हैं।
इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। जिले की टॉप टेन सूची में आठ छात्र-छात्राओं ने अपना नाम दर्ज कराकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय की हर्षिता सिंह 88 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप पर रहीं जबकि रूबी 87.70 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पूजा राजपूत 87.70, सुमित गुप्ता 87, स्नेहा कश्यप 87, अनुपम सिंह 86.40, अभिषेक गुप्ता, अभिनव कुमार द्विवेदी, राधिका यादव, सीमा राजपूत 86 फीसदी व श्रुति वाजपेयी, अभिषेक वर्मा, वैभव गुप्ता व दिनेश कुमार 85 फीसदी अंकों के साथ टॉप टेन सूची में शामिल हैं। बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का परिजनों ने मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। छात्राओं ने सहेलियों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम तक बधाई देने का दौर चलता रहा। परिजनों व गुरुजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें