सीवी रमन कालेज कुलपहाड़ में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से
एक रेलवे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी
रेफर कर दिया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी असगर अली के भाई की लड़की की 21 मई को सीवी रमन स्कूल से शादी थी। शादी समारोह में गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, लोग शादी में मनोरंजन कर रहे थे, इसी बीच एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे दुल्हन के चाचा असगर अली के गाली हाथ में जा धंसी। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, बाद में मेडिकल झांसी रेफर कर दिया गया।