फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में रेलवे कर्मचारी घायल, रेफर

Fri, 22 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवी रमन कालेज कुलपहाड़ में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से एक रेलवे कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी असगर अली के भाई की लड़की की 21 मई को सीवी रमन स्कूल से शादी थी। शादी समारोह में गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, लोग शादी में मनोरंजन कर रहे थे, इसी बीच एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे दुल्हन के चाचा असगर अली के गाली हाथ में जा धंसी। नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, बाद में मेडिकल झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें