फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा कस्बा अंधेरे में, पानी संकट छाया

Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ कस्बे के बस स्टैंड में स्थापित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने पर दो दिन से आधा कस्बा अंधेरे में डूबा है। जिससे लोगाें को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। दो दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी बिजली लाइन चालू नहीं करा सके। इससे लोगों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात एक बजे बस स्टैंड का ट्रांसफार्मर फुुंक जाने से बस स्टैंड, राजा वार्ड, सोनी गंज, मेन मार्केट, हटवारा, गौतमिया मोहाल सहित आधा कस्बा अंधेरे में डूब गया। इस बावत नागरिकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को रविवार को सुबह जानकारी दे दी थी।

लेकिन सोमवार को रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगाें में खासा गुस्सा है। दो दिन से लोगाें को अंधेरे में कामकाज करने पड़ रहे हैं। दो दिन से बिजली न आने के कारण इनवर्टरों ने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने की गरज से काम शुरू करा दिया गया है। रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें