फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पावर हाउस की सीटी फुंकने से सात घंटे ठप रही आधे शहर की आपूर्तिी

विज्ञापन
फोटो 22 एमएएचपी 09 परिचय-कीरत सागर पावर हाउस में सीटी फुंकने के बाद दुरुस्त करने में जुटे कर्मच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को शहर के कीरत सागर पावर हाउस की 33 केवी लाइन में फॉल्ट के दौरान सीटी फुंकने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब सात घंटे तक बिजली के अभाव में लोग पसीना-पसीना होते रहे। इस दौरान बिजली निगम के 12 कर्मचारियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सीटी बदली।
कीरत सागर फीडर से शहर के मलकपुरा, सुभाष चौकी, जारीगंज, ऊदल चौक, मिल्कीपुरा, चरखारी बाईपास, आल्हा चौक समेत विभिन्न मोहल्लों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। सुबह करीब 11 बजे पावर हाउस की 33 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। इससे पावर हाउस में लगी सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर के समय भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कूलर, पंखे आदि ठप हो गए। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ महोबा राकेश कुमार के नेतृत्व में सीटी को ठीक करने के काम शुरू किया गया। इस दौरान 12 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीटी बदली। तब कहीं जाकर सात घंटे बाद शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उधर, एसडीओ ने बताया कि आपूर्ति बहाल कराई गई है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें