फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे देशभक्ति के तराने

Thu, 28 Jan 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस जिले में परंपरागत उल्लास और उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में शान से तिरंगा फहराया गया।  प्रभातफेरी के साथ देशभक्तिपूर्ण गीतों से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में हुई शानदार परेड ने लोगों में जोश भरा, वही दिन भर स्कूलों और कालेजों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह डीएम वीरेश्वर सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड सलामी ली।

 पुलिस, फायर ब्रिगेड, कोबरा और एनसीसी कैडेड्स ने परेड में भाग लिया। सीओ लाइंस गुरूदयाल सिंह कटियार और आरई लाइंस बाबूलाल यादव ने नेतृत्व किया। ध्वजारोहण के बाद डीएम और एसपीहरिशचंद्र सिंह ने कबूतर उड़ाए।
विज्ञापन



डीएम ने पुलिसकर्मियों को देश की अखंडता और एकता की रक्षा का संकल्प दिलाया।  पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों ने  नृत्य व शारीरिक करतब भी दिखाए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बपरेथा को व स्टार सिटी स्कूल को पुरस्कृत किया गया।


 जिला कोर्ट में जिला जज चैतन्य कुमार कुलश्रेष्ठ , कलेक्ट्रेट में डीएम , विकासभवन में सीडीओ शिवनारायण, तहसील में एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने तिरंगा फहराया। बार भवन में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष विनोद खरे ने तिरंगा फहराया। अनाथालय में गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया।


 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय वीर भूमि महाविद्यालय,  शिशु शिक्षा निकेतन, रामश्री महाविद्यालय, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, डीएवी इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय, साई इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कालेज, नेहरू इंटर कालेज व गांधी विद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। सभी विद्यालयों में दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें