फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में जीआरपी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्टेशन से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में एसआई शिवकिशोर, कांस्टेबल पंकज व शांतकुमार शुक्रवार की रात स्टेशन में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम पवन कुमार राजपूत पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम बसवारी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर व अनिल अहिरवार निवासी ग्राम वसिला चित्रकूट बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने यात्रियों के मोबाइल व सामान चोरी करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल बरामद किए। जिन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें