फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: धूमधाम से निकली जलविहार शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी 20- मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी। आयोजक
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के सुगिरा गांव में बुधवार की रात आयोजित जलविहार मेले में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। महोत्सव में भगवान धनुषधारी, राम-जानकी और राधा-कृष्ण की मूर्तियों को विमानों में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान को जलविहार कराया।
विज्ञापन

सुगिरा गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर एक दिवसीय महोत्सव का आनंद लिया। दिनभर गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा। महोत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी विशेष मुस्तैदी बरती गई। व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम आदेश सिंह सागर, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुरुद्ध कुमार समेत अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। शोभायात्रा के बाद रात्रि में जगह-जगह भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कछया राग,आल्हा गायन के साथ रात में राखी आजाद की जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। आल्हा गायन सुन बुंदेलों की भुजाएं फड़क उठी।

फोटो 24 एचएएमपी 20- मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी। आयोजक

फोटो 24 एचएएमपी 20- मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें