फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Sun, 30 Jul 2017 11:23 PM IST
महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 सांसद आदर्श ग्राम पिपरामाफ में शौचालय निर्माण में हुई धांधली में आखिरकार ग्राम पंचायत अधिकारी पर निलंबन की गाज गिर गई। कागजों में सभी शौचालयों का निर्माण पूरा दर्शाए जाने और मौके पर आधे से अधिक शौचालय अधूरे मिले। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से अन्य लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत पिपरामाफ को भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने गोद लिया था। वर्ष 2014-15 व 2015-16 में करीब 547 शौचालयों का निर्माण कराया जाना था। 50 फीसदी शौचालय तो तैयार करा दिए गए लेकिन अधिकांश शौचालयों को अधूरा छोड़ दिया गया। किसी शौचालय का गड्ढ़ा खुदा है तो किसी में दरवाजे और छत का अभाव है। जिससे ग्रामीणों को खुले में शौच जाना मजबूरी बना है। शौचालयों का निर्माण पूरा न कराए जाने की शिकायत सांसद व विभागीय अधिकारियों से की गई थी।
ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कामता प्रसाद वर्मा व ग्राम प्रधान ने सभी शौचालयों का निर्माण होना पूरा बताया था लेकिन मौके पर हुई जांच में तमाम शौचालय अधूरे पाए गए। साथ ही शौचालय निर्माण में मानक व गुणवत्ता का भी अभाव रहा। शौचालय निर्माण में मनमानी और लापरवाही मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी डीआर कुशवाहा ने ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पंचायती राज विभाग के लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें