चरखारी/खरेला। चरखारी ब्लॉक के गांवों में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर जमकर वोट बरसे। जैसे-जैसे वक्त बढ़ता गया, मतदाताओं की भीड़ भी पोलिंग बूथों पर बढ़ती गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं 79 प्रतिशत तो कहीं 82 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर समर्थकों ने बुजुर्गों और विकलांगों को ले जाकर वोट डलवाए।
ग्राम पंचायत सुदामापुरी में 495 में 387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ग्राम कनेरा में 436 में से 357, नौसारा में 414 में 353, जतौरा में 838 में से 726, काकुन में 864 में 673 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदेय स्थलों पर पुलिस कड़ी चौकसी के बीच मतदान संपन्न हुआ।
इक्का दुक्का बूथों पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं से अभद्रता करने पर जमकर नोकझोंक हुई। ग्राम कमलखेड़ा में 1578 में से 1350 मतदाताओं ने वोट डाले। पाठा में 1529 में 1266, ऐंचाना में 1988 में 1554, बरायं में 1815 में 1458, बसौठ में 1670 में 1240, कीरतपुरा में 1525 में से 1350, रिवई में 4223 में 3100, धवारी में 1507 में से 1235 वोट डाले गए। इसी तरह पहली दफा बनी ग्राम पंचायत परोड़ा के मतदाताओं में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया, यहां पर 914 में 787 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।