फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घा, भक्ति व रामधुन के साथ संपन्न हुई गोरखगिरि परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि की परिक्रमा यात्रा रविवार को श्रद्घा, भक्ति व रामधुन के साथ संपन्न हुई। यात्रा सुबह 6 बजे से शुरु होकर पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, कबीर आश्रम, हाजी फीरोज शाह की दरगाह, काली माता व मां चंद्रिका मंदिर से होते हुए कालभैरव मंदिर, नागौरिया मंदिर से पुन: शिवतांडव में पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-पूजन, भजन, कीर्तन व सत्संग हुआ।
विज्ञापन

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एलसी अनुरागी ने ऐतिहासिक गोरखगिरि के रामकुंड, दीपक नाथ की सिद्घचौकी, सिद्घबाबा व नागराज की गुफाओं और अंधियारी व उजियारी गुफा पर चर्चा की। कहा कि 14 वर्ष के वनवास काल के दौरान भगवान राम, सीता व लक्ष्मण इसी गोरखगिरि पर्वत पर रहे। सीता रसोई व रामकुंड आज इस बात का प्रमाण दे रहे हैं।
संगोष्ठी में परिक्रमा विकास पर चर्चा हुई। जिसमें शरद तिवारी दाऊ, जगत गुप्ता, विनोद सोनी, बेनी प्रसाद व रणधीर सिंह ने परिक्रमा मार्ग पर हो रहे अवैध निर्माण पर चिंता प्रकट की। जिस पर निर्णय हुआ कि परिक्रमा मार्ग का अवैध निर्माण जिला प्रशासन व नगर पालिका की मदद से रुकवाया जाए। इस मौके पर गौरीशंकर कोष्ठा, आशीष पुरवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें