फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरुओं के साथ शहर में निकाला गया सदभावना जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अयोध्या मामले के मद्देनजर आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द कायम रखने को शहर में जिला प्रशासन और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सद्भावना जुलूस निकालकर नागरिकों को अमन-शांति का पैगाम दिया। उधर, अजनर में भी हिंदू-मुस्लिमों ने जुलूस निकालकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार, काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन, चर्च के एसके पादरी, गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी हरदित सिंह, संजय मिश्रा, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में आल्हा चौक से सद्भावना जुलूस निकाला गया। जुलूस तहसील चौराहा, सराफा चौराहा, ऊदल चौक, जीजीआईसी तिराहा, आल्हा चौक होकर तहसील परिसर में समाप्त हुआ। जुलूस में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हाथों में शांति की लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस में व्यापारियों, शिक्षकों, पत्रकारों, स्कूली बच्चों और सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले का सम्मान करना चाहिए। फैसला किसी के भी पक्ष में आए, हमें शांति बनाए रखनी है। इस मौके पर अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी, सरदार प्रीतपाल सिंह, जसपाल सिंह सलूजा, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवक नंदवानी, डॉ. ज्ञानेश अवस्थी, डॉ. फारुक, डॉ. अब्दुल कुद्दूस, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, जगप्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
अजनर प्रतिनधि के अनुसार कस्बे में थानाध्यक्ष राधे बाबू के नेतृत्व में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर मिल-जुलकर रहने का संकल्प लिया। एकता मार्च में कस्बावासियों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एकता मार्च मुख्य मार्गों से होकर बस स्टैंड पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें