फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्रेनाइट क्रशर प्लांट से चार लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के कालीपहाड़ी गांव स्थित जटाशंकर ग्रेनाइट क्रशर प्लांट को बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मोटर रूम का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। प्लांट मालिक ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी प्लांट मालिक संदीप सचान ने बताया कि रात करीब एक से चार बजे के बीच अज्ञात चोर मोटर रूम का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर वहां से तांबे की केबल, वेल्डिंग लीड की केबिल और एक ग्राइंडर मशीन चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई। उन्होंने बताया कि चोरी की पूरी वारदात प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज भी उनके पास उपलब्ध है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें