फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किराना दुकान में आग से एक लाख का माल जला

Sun, 14 Apr 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे महोबा रोड पर स्थापित चाय व किराना की दुकान में अचानक लगी आग से एक लाख का माल जलकर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने रंजिशन दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। लेखपाल ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ निवासी कंबोद सिंह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबा रोड किनारे किराना और चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने शनिवार सुबह छह बजे दुकान खोली। इसके बाद वह नौ बजे दुकान बंदकर मदारन देवी मंदिर पूजा करने के लिए चला गया। तभी दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख लोगों ने दमकल विभाग व पीड़ित को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा एक लाख रुपये का माल जल गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई। लेखपाल ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए अग्निकांड की घटना में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। गनीमत रही कि दुकान में दो सिलिंडर रखे थे। जिनके आग नहीं लगी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित ने अज्ञात लोगों पर रंजिशन आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें