फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में मंडल में महोबा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की रैंकिंग में महोबा प्रदेश में 15 वीं रैंक पर आ गया है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश और शिविरों के माध्यम से गोल्डन कार्ड बनाने में चित्रकूटधाम मंडल में महोबा अव्वल है। इसके बाद दूसरे स्थान पर हमीरपुर 26 रैंक पर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग को वार्ड व ग्राम स्तर पर रोजाना कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। उनके लगातार प्रयासों का नतीजा है कि आयुष्मान भारत की प्रदेश रैंकिंग में काफी सुधार आया है। दो महीने में 45 से घटकर महोबा 15 वीं रैंक पर आ गया है। मंडल में चित्रकूट 41 वीं और बांदा 68 वीं रैंक पर है। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा में 1.31 लाख से अधिक लक्षित परिवार हैं। इसमें 54,219 गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इसी तरह चित्रकूट में 78,868 परिवार में से 42,175 व हमीरपुर में 86,296 में से 52,025 और महोबा में 68,868 लक्षित परिवारों में से 43,846 के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
योजना के शिकायत प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डीएम के कुशल निर्देशन पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। योजना के तहत 616 लोगों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह है आयुष्मान योजना
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है। इसे पिछले वर्ष 23 सितंबर 2018 को पूरे भारत में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अंतर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक का कैश रहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें