चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर आरोपी युवती का चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात कहने पर युवती को हिजाब बांधने का दबाव बनाया गया। बाद में आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली और विधायक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपना नाम बदलकर अनुसूचित जाति की युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो उसे धमकाया और किसी से कुछ बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने पूरा मामला परिजनों को बताया। तब पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंच शिकायत की। आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने पूरे परिवार को धमकाया। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
एक समुदाय के युवकों द्वारा युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किए जाने के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में बताया कि उनकी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कस्बा चरखारी में मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने हिजाब बांधने की बात कही। मंगलसूत्र न पहनने की शर्त से युवती के इंकार करने पर धमकी दी गई। इसी तरह कस्बा कुलपहाड़ में एक समुदाय के युवक ने युवती से जबरन दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। एक पखवाड़े पहले भी कोतवाली चरखारी क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप हुआ था। लगातार बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लव जिहाद की कोशिश व लव जिहाद में फंसाने वाले दोषियों के मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की है। (संवाद)