फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मकान में ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म, दी धमकी

Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इलाज कराकर अस्पताल से लौट रही युवती से युवक ने छेड़खानी की। बाद में आरोपी उसे अपने दोस्त के घर ले गया। वहां युवती से दुष्कर्म किया। कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों व पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पहले तो जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। वापस लौटते समय सेनापत मोहल्ला के पास दूसरे समुदाय के सद्दाम नामक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। बाद में आरोपी उसका हाथ पकड़कर अपने दोस्त के घर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पड़ोसियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो भाई व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ छेड़खानी व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। डॉक्टरी परीक्षण और बयान के बाद धाराएं बढ़ाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें