फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शादी से मना करने पर युवती को मारी गोली

Fri, 20 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के विशालनगर में एकतरफा प्यार में युवक ने घर में घुसकर युवती को गोली मार दी। युवक कई माह से युवती से शादी करने की बात कह रहा था। उसके मना करने पर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। विशालनगर निवासी राकेश कुशवाहा क्रशर प्लांट में मजदूरी का करता है। उसके दो बेटियां व एक बेटा है। शुक्रवार की शाम उसकी बेटी वंदना (22) अपनी छोटी बहन के साथ घर पर थी।
माता-पिता और भाई अपने-अपने काम से गए थे। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया और वंदना से शादी की बात कही। वंदना के इन्कार करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवती के पैर में लगने से वह घायल हो गई।
विज्ञापन

यह देख आरोपी भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी युवती को गंभीर हालत में सीएचसी कबरई ले गए। जहां से जिला अस्पताल और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक दो साल से उसकी बेटी को परेशान करते हुए शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर घटना को अंजाम दिया।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने युवती को गोली मारी है। आरोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें