महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर पहाड़ पर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का पिता दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। गांव में किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। मंगलवार को गांव का ही एक युवक किशोरी को गांव के बाहर स्थित पहाड़ी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। युवक पिछले तीन माह से शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। मंगलवार की घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर मां को पूरी बात बताई। मंगलवार रात पिता ने थाने पहुंच थाने में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष महोबकंठ राकेश कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा दिया गया है।