फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

Thu, 26 Jul 2018 10:53 PM IST
महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के टिकिरिया गांव में बीए की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगा ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें आत्महत्या की वजह लिखी है।
विज्ञापन



गांव निवासी कालीचरन राजपूत की गांव में ही टेंट की दुकान है। परिवार में उसकी पत्नी, बड़ा बेटा भुवनेश और दो बेटियां हैं। इसमें भुवनेश और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी भागवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार रात भागवती अपने कमरे में सो रही थी। अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे।

देर रात भागवती ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसपर कालीचरन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेटी का शव लटक रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर उसका शव नीचे उतारा। पास में रखा सुसाइड नोट बरामद किया। बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मां रोते-रोते बेहोश हो गई। पिता एक कोने में गमगीन बैठा रहा।


सुसाइड नोट में भागवती ने लिखा था कि %मैं बीए की परीक्षा में फेल हो जाने से काफी आहत हूं। फेल होने से मुझे आत्म ग्लानि हुई है। जिससे मैंने जान देने का फैसला कर लिया। मुझे घर वालों से कोई परेशानी नहीं थी और न ही मेरे घरवालों को परेशान किया जाए%।
 

भागवती ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सेकेंड डिवीजन उत्तीर्ण की थी। दो माह पहले मई में बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम आया था, जिसमें वह फेल हो गई थी। दो माह बाद फांसी लगाना पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें