एक साथ जलीं 4 भाई-बहनों की चिताएं
कोतवाली चरखारी के गांव एक किशोरी ने मकान के अंदर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरहारी गांव निवासी जयंती उर्फ नूना (17) पुत्री मुरलीधर रैकवार रविवार की सुबह घर पर थी। परिवार के सदस्य किसी कार्य से बाहर गए थे।
तभी किशोरी ने कमरे के अंदर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी वीर बहादुर सोलंकी व गौरहारी चौकी प्रभारी राजू सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। इससे पहले भी वह दो बार जान देने का प्रयास कर चुकी थी।