फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एक्सपोजर विजिट पर जीआईसी के छात्र पतंजलि योग विद्यापीठ रवाना

Wed, 28 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक्सपोजर विजिट के तहत राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज के 40 छात्रों का दल आईआईएम रुड़की व पतंजलिय योग विद्यापीठ के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस दौरान छात्रों में अलग ही उत्साह दिखा।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय भ्रमण में छात्रों को आईआईएम रुड़की में प्रबंधन की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। छात्र आईआईएम के क्रियाकलाप से रूबरू होंगे। साथ ही छात्रों का यह दल पतंजलि योग विद्यापीठ में पहुंचेगा। वहां योग से संबंधित जानकारियां हासिल करेगा। साथ ही योग की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। छात्रों को वहां की भौगोलिक जानकारियां भी मिलेंगी। इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें