फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में न हो घटतौली : डीएम

विज्ञापन
ग्राम बिलरही में ग्रामीणों को मास्क देते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना महामारी को लेकर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने शहर के परमानंद चौराहा, आल्हा चौक, भटीपुरा, नगरपालिका आदि स्थानों पर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम बिलरही में राशन दुकान का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि राशन में घटतौली न हो। शिकायत पर कार्रवाई होगी। वहीं गांव में ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए 500 मास्कों का लोगों में वितरण किया।
विज्ञापन

बिलरही में मास्क वितरण के दौरान डीएम ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवश्यकतानुसार मास्क तैयार कराकर ग्रामीणों में इनका वितरण सुनिश्चित कराएं। बताया कि शासन की तरफ से मास्क के लिए कपड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन की दुकान के निरीक्षण में कोटेदारों को निर्देश दिए कि राशनकार्ड में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो निशुल्क चावल उपलब्ध कराएं।
घटतौली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम व एसपी ने सामूहिक रूप से कहा कि जनपद के सभी लोग जो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं वे अपने फोन में आरोग्य सेतु एप को अवश्य इंस्टॉल करें ताकि कोरोना से सुरक्षित रह सकें। अब तक जिले की जनसंख्या के सापेक्ष मात्र 1.9 प्रतिशत (20,773) लोगों ने ही इस एप को इंस्टॉल किया है। इस दौरान सीडीओ हीरा सिंह, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें