फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर सकी जो काम वह व्यापारियों ने करके दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मंडी के व्यापारियों ने शनिवार की दोपहर तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ दिया। जिसमें एक सप्ताह पूर्व हुई घटना में एक युवक शामिल मिला है। व्यापारियों ने पकड़े गए तीन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है। युवकों के पास से एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

करहरा निवासी टिंकू गुप्ता की एक सप्ताह पहले जेब कटने से डेढ़ लाख रुपये पार हो गए थे। शुक्रवार की शाम उसी अंदाज में एक किसान अनिल दुबे के 47 हजार रुपये पार कर दिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके। शनिवार की दोपहर मंडी के व्यापारियों ने तीन युवकों को घेराबंदी करके पकड़ा। इस दौरान पीड़ित टिंकू गुप्ता ने एक युवक को पहचान लिया। व्यापारी तीनों आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एक अन्य युवक को संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से घटनाओं के विषय में पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें