फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाकर उखड़ी सड़कों की मरम्मत कराएं: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निर्देश दिया कि बारिश खत्म हो चुकी है, अलग-अलग लिस्ट कराकर सभी सड़कों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य जल्द कराएं। जो सड़कें निर्माण के बाद उखड़ गईं हैं उनके ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाकर दोबारा मरम्मत का कार्य कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी निर्माण एजेंसियों व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में जहां भी निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। कहा कि गोशालाओं में पानी, चारा, भूसा आदि मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। चरवाहों का मानदेय शीघ्र भुगतान कराकर दो नई कान्हा गोशालाओं का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। नगर निकायों को साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान को गति दें।
बीएसए को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाएं कराएं। सिंचाई विभाग के अफसरों से कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई तथा अर्जुन व चंद्रावल डैम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार करें। पंचायती राज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी अपनी ग्राम पंचायत से 10 हजार रुपये प्रति माह विद्युत देय देंगे। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, डीसी एनआरएलएम सत्यराम यादव, डीपीआरओ संतोष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय कुमार मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें