महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में सभी क्षतिग्रस्त मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने आगामी त्योहारों को देखते हुए निर्देश दिए कि बारिश समाप्त हो गई है। बारिश में क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को 15 अक्तूबर तक हर हाल में दुरुस्त कराया जाए।
बैठक में अधिशासी अभियंता विकास कुमार जौहरी ने बताया कि सभी विभागों को मिलाकर 399 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त और 206 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। डीएम ने निर्देश दिए कि वह मार्ग जो अन्य जनपदों से महोबा जनपद में आते हैं जैसे-एनएच कबरई, बांदा, महोबा, चरखारी, मुस्करा मार्ग को विशेष रूप से शीघ्र ही गड्ढामुक्त किया जाए ताकि लोगों को यातायात में असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, पालिका ईओ अवधेश कुमार आदि रहे।