फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सक्रियता से शत प्रतिशत कराएं टीकाकरण: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोविड 19 महामारी से बचाव एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों हेतु शासन से नामित नोडल अधिकारी रवि कुमार एनजी सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा विकासखंड कबरई के ग्राम बरभौली में टीकाकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरभौली की 2095 जनसंख्या है जिसमें से 45 वर्ष से ऊपर के 419 लोग हैं। 419 के सापेक्ष 276 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी ने मेडिकल टीम की प्रशंसा की।
कहा कि इस प्रशंसनीय कार्य के लिए मेडिकल टीम के प्रत्येक सदस्य को प्रशस्ति पत्र दिलवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से वार्ता की और कहा कि कोरोना से बचने का टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है इसलिए सभी लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

प्रधान को निर्देशित किया कि गांव की निगरानी समिति को एक्टिव कर घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करें और शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराएं। टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण में उन्होंने यह भी कहा कि जनपद महोबा के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीकाकरण को लेकर अफवाहों के शिकार है, अधिकारी गण एवं निगरानी समितियों के सदस्य टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करें।
टीकाकरण के कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए प्रधान, आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदारों आदि का आवश्यक सहयोग लिया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह के शिकार न बनें । निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएस वर्मा, तहसील सदर के नायब तहसीलदार, चिकित्सक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें