फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जेल की बैरक में बंदी बेहोश

Mon, 28 May 2018 11:29 PM IST
mahoba
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल आया बंदी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। जानलेवा हमले का आरोपी बंदी जिला कारागार की बैरक में गश्त खाकर गिर गया। आनन फानन में बंदी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे कारागार भेजा गया। तीन दिन के अंदर जिला कारागार में गर्मी के चलते बंदी के गश्त खाकर गिरने की यह दूसरी घटना है।       
विज्ञापन

जनपद झांसी के ग्राम सकरार निवासी गौरव पुत्र इंद्रपाल सिंह 11 माह से जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में निरुद्घ है। सोमवार की दोपहर भीषण गर्मी और उमस के चलते बैरक में गौरव गश्त खाकर गिर गया। मामले की सूचना जेलर को दी गई। तब पुलिस अभिरक्षा में बंदी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डा. डीके सुल्लेरे ने बंदी का उपचार किया और हालत में सुधार होने पर उसकी छुट्टी कर दी। बंदी गौरव ने बताया कि जेल में भीषण गर्मी के चलते उसके शरीर में दाने हो गए है और खुजली हो रही है। अचानक गश्त आने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी संजय दीक्षित हत्या के मामले में जेल में निरुद्घ है। भीषण गर्मी के चलते दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ गई थी। तब जेल प्रशासन द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर जिला कारागार के जेलर हरीश कुमार का कहना है कि जेल में बंदियों को गर्मी से बचाव के सभी प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें