फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कम हुई गैस की किल्लत पर ऑनलाइन बुकिंग की परेशानी बरकरार

Tue, 17 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रसोई गैस सिलिंडर के लिए मची हाय-तौबा कुछ कम हुई है लेकिन उपभोक्ताओं के सामने ऑनलाइन बुकिंग की जो परेशानी बनी थी, वह अभी बरकरार है और उसका कोई विकल्प नहीं निकल रहा है। इस परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता देर रात तक ऑनलाइन गैस बुकिंग में जुटे नजर आ रहे हैं। ताकि, उनके मोबाइल में बुकिंग नंबर आ जाए। बुकिंग का मैसेज दिखाने पर सिलिंडर की पर्ची गैस एजेंसी की ओर से मुहैया कराई जा रही है। एसडीएम सदर ने उपभोक्ताओं से अपील की है वह 25 दिन के बाद ही बुकिंग करें। रसोई गैस की किल्लत नहीं है।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं की मानें तो रात में ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया करने पर थोड़े प्रयास के बाद बुकिंग का संदेश आ जाता है जबकि दिन के समय ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया का कोई भरोसा नहीं है। बुकिंग का संदेश एजेंसी कार्यालय में जाकर दिखाने पर गैस सिलिंडर की पर्ची मिल जाती है। इससे गैस सिलिंडर मिल रहा है। हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया अभी भी उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ऐसा इसलिए है कि सर्वर में उपभोक्ताओं का ट्रैफिक अधिक होने के कारण उनकी संख्या अधिक है और ऐसे में अभी लोग सिलिंडर के लिए दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें