फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्लाट में कूड़े का ढेर देख डीएम ने सफाई नायक व भूस्वामी पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर की सफाई व्यवस्था परखने के लिए बुधवार को डीएम मनोज कुमार ने नारूपुरा वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भूस्वामी अजीम के प्लाट में कूड़े का ढेर लगा देख डीएम नाराज हुए। उन्होंने वार्ड के प्रभारी सफाई नायक राममिलन व प्लाट मालिक से पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वार्ड में पानी बहता और टूटी नाली देख डीएम ने अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार को तत्काल नालियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मिलकीपुरा वार्ड में मस्जिद के पास स्थित कुएं में जाल डलवाने व सफाई कराने को कहा। इसी वार्ड के बाबूलाल एक कुएं में अतिक्रमण किए थे, जिस पर डीएम ने लेखपाल शिवभान को शहर के सभी कुओं को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
वार्ड वासियों ने डीएम से नगर पालिका में भवन दर्ज न होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने सभी वार्डों में शिविर लगाकर गृहस्वामियों के भवन पालिका गृह कर अभिलेखों दर्ज कराने के ईओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विनोद पुरवार की मिल का निरीक्षण कर श्रमिकों से पूछताछ की। उन्होंने मिल की एनओसी व अभिलेखों को चेक करने को कहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार धनराज, डीपीएम रूबी बानो, अरुण शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें