फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में दिखाए दांव-पेच

Sun, 07 Aug 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कुश्ती लडते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नांगपंचमी के मौके पर रविवार को जगह जगह मेले व दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर दराज से आए नामी गिरामी पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानाें का उत्साह बढ़ाया। कस्बा कुलपहाड़ के बाघविराजन मंदिर प्रांगण में नागपंचमी पर हुए दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहली कुश्ती भवानीपुर
विज्ञापन


के मुन्ना और मवई के बाल किशुन के बीच हुई। कुश्ती का शुभारंभ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय राज यादव व संतराम राजपूत ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। कुश्ती में बाल किशुन ने मुन्ना को चित कर जीत दर्ज की। दूसरी कुश्ती में गुढ़ा के महेंद्र ने बांदा के रामबाबू को हराया। इसी प्रकार महुआ के राकेश ने अकठौहा के मनीराम और भवानीपुर के रामसिंह ने

गौतमपुर के रामजी को पटकनी देकर कुश्ती जीती। आयोजक ब्रजभूषण यादव ने विजेता पहलवानों को नगद धनराशि देकर पुरुस्कृत किया। इस मौके पर अमित कुमार द्विवेदी, उद्घोषक दिनेश पांचाल व प्रदीप यादव के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के प्राचीन मदारनदेवी मंदिर में नागपंचमी पर मेले में मां के दरबार मन्नत
विज्ञापन


मांगी गई। महिलाओं ने खूब खरीददारी भी की। बच्चाें ने झूलों आदि का मजा लिया। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर व गिलिंदा मंदिर में लगे मेले में भक्त 10 से 15 किमी दूरी से लेटकर परिक्रमा करते हुए मंदिर पहुंचे।

तकिया अखाड़े में भी हुआ दंगल
 शहर के मोहल्ला भटीपुरा के तकिया अखाड़े में नागपंचमी पर दंगल हुआ। इसमें आधा दर्जन से अधिक कुश्तियां हुई। महोबा के शहजादे व शाहपहाड़ी के बबलू के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती में महोबा के मेवा पहलवान ने शाहपहाड़ी के बबलू को चित कर कुश्ती जीती। वहीं, रामकुंड में नागपंचमी पर लगे मेले में लोगों की भारी भीड़ जु़टी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें