फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फ्रीडम फाइटर वारियर्स और एसएस वारियर्स ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे वीरभूमि अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप लीग के तीसरे दिन फ्रीडम फाइटर वारियर्स ने पाराशर पैंथर्स को 10 विकेट से हराया जबकि एसएस वारियर्स ने आरपीएस अवेंजर्स को नौ रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन



शहर के राठ रोड स्थित एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में चल रही क्रिकेट लीग में तीसरे दिन का पहला मैच पाराशर पैंथर व फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें पाराशर पैंथर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। पाराशर पैंथर्स की टीम केवल 74 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से यश ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स की ओर से निखिल ने चार और नरेश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम फाइटर्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही। बिना कोई विकेट गंवाए ही फ्रीडम फाइटर्स ने 10 विकेट से मैच जीत लिया। इसमें बल्लेबाज नरेश ने 40 और अंश वर्मा ने 25 रन बनाए। नरेश के ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।



दूसरे मैच में एसएस वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खराब शुरुआत के चलते 15.3 ओवर में टीम 72 रन पर सिमट गई। आरपीएस एवेंजर्स के गेंदबाज अमरजीत शौर्य सिंह, अर्जुन यादव और स्वतंत्र ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस एवेंजर्स टीम की शुरुआत भी खराब रही। एसएस वारियर्स के गेंदबाज मारकस राव, अंश व अमरजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरपीएस अवेंजर्स की टीम को केवल 63 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस तरह से एसएस वारियर्स ने नौ रनों से यह मैच जीत लिया। एसएस वॉरियर्स की ओर से मारकस राव ने दो, अंश भटनागर ने चार और अमरजीत ने तीन विकेट लिए। अंश भटनागर को चार विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञानेश अवस्थी व आयोजन समिति के रघुवंश शर्मा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें