फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क गैस कनेक्शन लेने जुटी भीड़

Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कनेक्शन लेने जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाने की योजना के पहले दिन एजेंसी में भीड़ जुटी। शनिवार को 700 लोगों को कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


खरेला कस्बे में इंडेन गैस एजेंसी संचालित है। यहां से 6500 गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का लक्ष्य है। शनिवार को पहले दिन सुबह से ही  कनेक्शन लेने के लिए भीड़ जुटी। अभिलेखों को चेक करने के बाद 700 लोगों को कनेक्शन दिए गए। नि:शुल्क कनेक्शन मिलने से गरीबों को चूल्हे से खाना नहीं पकाना पड़ेगा।

गैस एजेंसी संचालक लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि अंत्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों को योजना के तहत लाभांवित किया जाना है। उन्होंने बताया कि पात्रों को अपने साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड और दो फोटो लाना है। महिलाओं के नाम गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। फार्मों की जांच के बाद लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर व चूल्हे मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें